औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: पैक्स प्रबंधक ने अभिलेख व साक्ष्यों के आधार पर दोबारा जांच की मांग की अध्यक्ष ने आरोपों को खारिज कर प्रबंधक पर लगाया लापरवाही का आरोप अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के घेउरा पैक्स की शिकायत के निष्पादन के लिए कराई गई जांच पर पैक्स प्रबंधक अनुज कुमार ने सवाल उठाते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया है। उन्होंने अभिलेख व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

आरोप प्रबंधक का आरोप है कि बीसीओ की जांच रिपोर्ट मुख्य रूप से पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह के बयान पर आधारित है। उन्होंने नवंबर 2024 से शिवमंगल सिंह द्वारा अध्यक्ष के दरवाजे पर पैक्स की दुकान संचालित किए जाने का दावा करते हुए स्थलीय जांच की मांग की है। कार्यकारिणी की बैठकों में उठाए गए मुद्दों को सभा...