औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र में एक लड़की घर से अचानक गायब हो गई। कई घंटे तक खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया। इसके बाद परिजन अपने स्तर से भी उसकी तलाश करते रहे। इसी दौरान एक स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। परिजनों के अनुसार फुटेज में लड़की एक युवक के साथ जाती दिखी। युवक अपने नाना के घर रहता था। परिजनों का आरोप है कि नाना के परिवार के लोगों ने शादी की नीयत से लड़की का अपहरण किया है। इसके बाद प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया गया। इसमें घटना में शामिल लोगों को आरोपी बनाया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 11वीं की छात्रा का अपहरण, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची और कुछ लोगों को थाने लाई। परिजनों का दावा ...