औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के चनहट गांव निवासी शशिकांत पासवान को लोजपा (रामविलास) के मीडिया सेल का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार मिश्रा निशांत द्वारा किया गया है। शशिकांत पासवान को प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। ​उनके मनोनयन पर प्रखंड लोजपा (आर) के राहुल पासवान, दूधेश्वर कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गंगा दयाल पासवान, सत्येंद्र पासवान, अभिमन्यु पासवान तथा वार्ड सदस्य अशोक कुमार गुप्ता सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...