औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के सहार गांव में शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने शिव शंकर दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसकी पत्नी संध्या देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पति आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया। अल्कोहल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...