औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: हसपुरा प्रखंड अंतर्गत खुटहन गांव निवासी व ईटवां पैक्स के पूर्व अध्यक्ष रामनंदन सिंह की सौ वर्षीय माता मानमती देवी का बुधवार की बीते रात को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ​उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व सरपंच हरी सिंह, पूर्व उपप्रमुख किरण यादवेंदु, नरेश सिंह, श्यामनंदन सिंह, शंभू शरण सत्यार्थी, विजय कर्ण, वीरेंद्र कुमार, पुरहारा पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश, डिंडिर पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामबली सिंह समेत कई लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...