औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में गुरुवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। ​थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान के तहत डिहुरी गांव निवासी कृपाल महतो, जितेंद्र महतो और गया महतो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में चहुंटा गांव से लक्ष्मण चौधरी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...