औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: पूछताछ के बाद भेजा गया जेल, 8120 रुपए भी बरामद फोटो-3 अक्टूबर एयूआर 8 कैप्शन-शनिवार को हसपुरा थाना में हिरासत में तस्कर और मौजूद पुलिसकर्मी ​हसपुरा, संवाद सूत्र।

गिरफ्तारी की जानकारी हसपुरा-देवकुंड रोड पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 7.29 ग्राम मादक पदार्थ, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 8120 रुपए बरामद किए हैं।​ गिरफ्तार युवकों की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव निवासी शोभन सिंह के पुत्र दीपक कुमार उर्फ गुलाब (31 वर्ष) और स्व. महेश सिंह के पुत्र अजीत कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। शनिवार को दोनों युवक को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हसपुरा-देवकुंड मार्ग पर पुलिस द्वा...