औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: दाउदनगर संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नगर अध्यक्ष मो. शमीम की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह के आवास पर हुई। बैठक में शहरी क्षेत्र में पार्टी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: संगठन विस्तार की बैठक में पंचायत कमेटी गठन पर जोरबैठक के उद्देश्य बैठक में नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को नगर के प्रत्येक वार्ड और बूथ तक मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए नए एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। आम लोगों के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने के लिए लगातार...