औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: ओबरा प्रखंड मुख्यालय के कारा फीडर में विद्युत कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार की देर रात फूट पड़ा। बिजली की समस्या को लेकर नाराज लोगों ने ओबरा विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कारा फीडर में लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। दिन में कई बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ रात में भी बिजली काट दी जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करने के बावजूद कई बार कॉल रिसीव नहीं किया जाता है, जिससे समस्या के समाधान के लिए लोगों को परेशानी होती है। विरोध प्रदर्शन में चंदन कुमार, सहजानंद कुमार डीकु, सुल्तान अहमद, जिसान अली, तौहीद कुरैशी आदि शामिल रहें।

हिंदी ...