Aurangabad News: रेलवे ट्रैक से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद
औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: नवीनगर थाना क्षेत्र के रजवरिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक से गुरुवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर नवीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सुरक्षित रखा। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.