औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: गौरी गोपाल आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी आधारशिला, 15 कट्ठा में बनेगा मंदिर फोटो- 24 सितंबर एयूआर 14 कैप्शन : राधा-कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन में मौजूद संत व श्रद्धालु। अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के रतनुआ गांव स्थित गौरी गोपाल आश्रम परिसर में गुरुवार को राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंदिर की आधारशिला रखी गई। संत सुरेश दास ने मंदिर निर्माण के लिए पांच कट्ठा भूमि दान की है। कुल 15 कट्ठा भूमि में मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन में संत-महात्माओं, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संत सुरेश दास ने बताया कि अनिरुद्धाचार्य जी से ...