औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: रफीगंज प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड के युवा संगठन की नई जिम्मेदारी अजीत कुमार गुप्ता को दी गई है। उन्हें जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। मनोनयन के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा और पूर्व मुखिया विजय विश्वकर्मा समेत अन्य नेताओं ने फूलों की माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। नेताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...