Aurangabad News: यूको बैंक ओबीसी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए रितेश
औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के फाग गांव निवासी रितेश कुमार को ऑल इंडिया यूको बैंक ओबीसी फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुने जाने पर गांव में खुशी का माहौल है। रितेश के पिता सह रालोमो के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को आयोजित प्रथम केंद्रीय सम्मेलन में संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बधाई देने वालों में शिक्षक रुद्रेश कुमार, पंकज तिवारी, दिलीप कुमार, गुड्डू कुशवाहा और कृष्णा मेहता आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.