औरंगाबाद, अगस्त 1 -- Aurangabad News: जताई गहरी शोक संवेदना रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि छोटे सिंह के 35 वर्षीय भाई विशाल कुमार के बीमारी के कारण निधन पर शनिवार को विधायक प्रमोद कुमार सिंह उनके अस्पताल रोड स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। इस दौरान भाजपा नेता दीनानाथ विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, विनोद कुमार सिंह, संतोष सिंह, रामलायक सिंह, मुखिया बिन्देश्वर प्रसाद, संजय अम्बेडकर, विजय विश्वकर्मा, मंटू शर्मा, छोटे शर्मा, रोहित कुमार, मनीष कुमार उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत विशाल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपन...