औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपित रघुनाथगंज गांव निवासी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि उसके खिलाफ थाने में मारपीट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित प्राथमिकी दर्ज थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...