औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: रफीगंज थाना क्षेत्र के कर्मा मसूद गांव में हुई मारपीट की घटना में वीरेंद्र यादव, नन्हक यादव और गुलशन कुमारी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की रूपा देवी ने नन्हक यादव, विकास कुमार, हरिवंश यादव और गुलशन कुमारी को नामजद आरोपित बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के विकास कुमार ने वीरेंद्र कुमार यादव, कमलेश कुमार यादव और अंकित कुमार को नामजद करते हुए दो-तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...