औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: ओझा का आरोप लगाकर की थी मारपीट मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआं गांव में डायन का आरोप लगाकर की गई मारपीट में घायल रामप्रवेश महतो की गुरुवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना 27 सितंबर की है। मृतक की पत्नी मोतीराम देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुंदन कुमार ने उनके पति पर ओझा गुणी होने का आरोप लगाकर मारपीट की थी। इस दौरान रामप्रवेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...