औरंगाबाद, नवम्बर 28 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। गयाजी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी पूजा कुमारी ने मारपीट के मामले में दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव की है, जहां उनका मायका है। प्राथमिकी में गांव के ही पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ-साथ उनकी मां और बहन के साथ मारपीट की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...