Aurangabad News: महिला के सिर पर ईंट से हमला करने का आरोप
औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। सिमरा थाना क्षेत्र के दरमी गांव में घर के दरवाजे पर गाली-गलौज और हंगामा करने से मना करने पर महिला के सिर पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दरमी निवासी सुजीत कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के राजू रंजन उर्फ गुलुन पर आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार सुजीत कुमार सिंह की पत्नी संगीता देवी और बेटी घर पर थीं। इसी दौरान राजू रंजन कथित रूप से शराब के नशे में घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज और हंगामा करने लगा। संगीता देवी ने इसका विरोध किया तो उसने जमीन पर रखी ईंट उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया। चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गईं। बेटी के पहुंचने तक आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.