औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- मशरूम उत्पादन योजना और आवेदन प्रक्रिया Aurangabad News: आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 80 मशरूम हट बनेंगे और दो हजार किट बांटी जाएंगी कुटुंबा, नवीनगर, मदनपुर और देव प्रखंड के लोगों को होगा फायदा फोटो- 23 अक्टूबर एयूआर 23 कैप्शन- जिले में मशरूम उत्पादन के लिए बनाया जा रहा मशरूम हट औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के आकांक्षी प्रखंडों में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मशरूम हट निर्माण और मशरूम किट वितरण की योजना शुरू की गई है। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड योजना के तहत पात्र लाभुकों को मशरूम हट निर्माण पर 80 प्रतिशत और मशरूम किट पर शत प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है। डीएम अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना के तहत आकांक्षी ...