Aurangabad News: मरम्मत के दौरान खंभे से गिरकर बिजली मिस्त्री घायल
औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर। दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर पर्षद के बिजली मिस्त्री ललन प्रसाद गुरुवार की दोपहर बिजली के खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वार्ड संख्या 12 की है जहां वे स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश राम और कई वार्ड पार्षद अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बिजली मिस्त्री का हालचाल जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.