औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का शताब्दी समारोह 2 अगस्त को आयोजित होगा। इसे लेकर सोमवार को समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी प्रधानाध्यापक रागनी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विद्यार्थियों के लिए रंगोली, क्विज, संगीत, भाषण प्रतियोगिता तथा प्रोजेक्ट वर्क सहित विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह को यादगार बनाने के लिए विद्यालय भवन को बिजली की आकर्षक रोशनी से सजाने पर भी सहमति बनी। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों, स्थानीय विधायक और सांसद को समारोह में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव वीरेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा, सह संरक्षक अनिल शर्मा, दिलीप कुमार, मो. जफर आलम, पूनम कुमारी, पूजा सिन्हा, ...