Aurangabad News: मदनपुर में आहर में डूबने से युवक की हुई मौत
औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र के पाठक बिगहा रोड स्थित आहर में शौच के बाद हाथ धोने के दौरान पैर फिसलने से डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाठक बिगहा निवासी स्व. गणेश पाठक के 35 वर्षीय पुत्र अरविंद पाठक के रूप में की गई है। घटना की खबर गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
घटनाक्रम की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई रोहित कुमार एवं पुलिस जवानों के साथ पाठक बिगहा आहर पहुंचे। पुलिस ने आहर से युवक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.