औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: एनएच-19 बाइपास सड़क निर्माण कार्य के तहत गुरुवार को 33 केवी मदनपुर फीडर से बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इसके कारण मदनपुर के साथ केताकी और बालूगंज पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने बताया कि निर्धारित अवधि में मरम्मत एवं निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बाधित रहने की अवधि को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाघा फीडर में आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...