औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में बारूण प्रखंड के मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, सुंदरगंज में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार तथा मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने परिवार व समाज में मतदान के महत्व का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करना था। यह भी पढ़ें- रेडिया विद्यालय में मतदाता एवं मतदान साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितक्विज प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया, भारतीय लोकतंत्र, संविधान, निर्वाचन आयोग की भूमिका, मतदाता के अधिकार, ईवीएम एवं वीवीपैट, मत...