औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार मंडल कारा, औरंगाबाद में कारा की व्यवस्थाओं की जांच की गई। अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह एवं एसडीओ गौरव सिंह की दो सदस्यीय जांच समिति द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कारा परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, कैदियों के रहने एवं आवासन की व्यवस्था, मेस का संचालन, कैंटीन का संचालन तथा बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली गई। जांच समिति द्वारा कारा में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं कैदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीएम के निर्देश के आलोक में की गई उक्त जांच की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा जांच के आधार पर अग्रतर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...