औरंगाबाद, नवम्बर 25 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के भृगुरारी मेला में बुधवार को मारपीट की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के सीमा गांव निवासी राघो सिंह के पुत्र नारायण कुमार और रामानुज शर्मा के पुत्र कृष्ण मुरारी शर्मा के रूप में हुई है। दोनों का इलाज गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना के बाद नारायण कुमार ने गोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के पांच युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...