औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: 20 एवं 21 जुलाई को संभावित भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद दाउदनगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विशेष रूप से सोन नदी के तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में रेड अलर्ट के साथ प्रशासन तैयारप्रशासनिक निरीक्षण बीडीओ मो. जफर इमाम एवं सीओ सतीश कुमार सिंह ने दाउदनगर प्रखंड के मेवा बिगहा, पूर्णा बिगहा तथा सोन नदी के कालीघाट क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संभावित प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर ...