औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से 1 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए रविवार को हसपुरा से दर्जनों कार्यकर्ता रवाना हुए। अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में पार्टी के झंडे और बैनर के साथ कार्यकर्ता हसपुरा बस स्टैंड स्थित पूर्व विधायक स्व. राम शरण यादव की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। ​प्रतिमा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से स्व. राम शरण यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता बस स्टैंड से बस पकड़कर अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के लिए निकले। वहां से वे ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। ​रवाना होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में विजय कुमार, लालती देवी, राजमनी देवी, कुलवंत कुमार, दुखित राजवंशी, सोनवा देवी, सत्यान...