Aurangabad News: भवन निर्माण की मांग को लेकर धरना आज
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगांव में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना देंगे। ग्रामीण एवं भाजपा उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी ने बयान जारी कर कहा कि भवन निर्माण के मामले में संबंधित अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार आग्रह करने के बावजूद अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, जबकि निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.