औरंगाबाद, जुलाई 31 -- Aurangabad News: वार्ड पार्षद ने दी शुभकामनाएं दाउदनगर, संवाद सूत्र। सावन माह में दाउदनगर के भखरूआं स्थित बोल बम कांवरिया संघ का कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले सभी कांवरियों ने स्थानीय हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय यात्रा की कामना की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवानायात्रा का शुभारंभ पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ देवघर के लिए प्रस्थान किया। नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 की पार्षद सोनी देवी ने कांवरियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, ...