औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। विद्युत विभाग ने सहायक विद्युत अभियंता अशोक राज के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभियान के दौरान निचलीडीह चरकावां गांव में मस्तान दास के घर जांच की गई। यहां बिजली बिल बकाया रहने के कारण पूर्व में कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इस मामले में उन पर 13405 रुपये का जुर्माना लगाया गया। राजा नगर में मो. इश्तेयाक के घर भी जांच के दौरान पाया गया कि बकाया बिल के कारण कनेक्शन कटने के बाद भी अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। उन पर 15099 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों मामलों में कनीय विद्युत अभियंता मारुतिनंदन प्रियदर्शी के बयान पर रफीगंज थाना में प्राथमिकी द...