औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: रफीगंज प्रखंड के गुलाब बिगहा स्थित केराप टोला में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी कर तीन घरों में अवैध बिजली उपयोग पकड़ा। पौथू विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के अभियंता रविशंकर कुमार ने बताया कि जांच के दौरान तीन लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाया गया, जिसके बाद सभी पर जुर्माना लगाया गया। विभाग ने तीनों मामलों में जब्ती सूची और जांच प्रतिवेदन के साथ रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...