औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: नगर थाना क्षेत्र के दानी बिगहा स्थित मौआर कॉम्पलेक्स भवन में बार-बार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में कर्मी राकेश कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में राकेश कुमार ने बताया है कि एक युवक परिसर में घुसकर कॉपर तार चोरी कर रहा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इससे पहले भी उक्त युवक बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए कॉपर तार की चोरी कर चुका था जिससे काफी नुकसान हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान देव थाना क्षेत्र केताकी गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई। वह वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र में नरेश भगत के मकान में किराए पर रहता है। उसके पास से तार काटने वा...