औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड में दर्जी बिगहा के समीप एनएच-19 से अंजनवां मोड़ तक निर्माणाधीन बाईपास सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दक्षिणी हिस्से के गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास के दक्षिण बसे गांवों की नालियों का पानी तथा पहाड़ों से आने वाला बरसाती पानी निकालने की व्यवस्था भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नहीं की गई है। इससे बरसात के दिनों में जलजमाव और घरों में पानी घुसने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पहले पहाड़ों से आने वाला वर्षा जल झरना आहर के रास्ते तालाब में पहुंचता था और उसी पानी से हजारों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती थी। यह भी पढ़ें- Nawada News: बारिश में सड़क पर मिट्टी गिराने पर ग्रामीण आक्रोशित अब बाईपा...