Aurangabad News: बाइक से 15 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
औरंगाबाद, सितम्बर 23 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के ढूंढा गांव स्थित स्कूल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक से 15 लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर स्कूल के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर 300 एमएल की 50 बोतल देसी शराब मिली। गिरफ्तार युवकों की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के चिल्हियांवा गांव निवासी आलोक कुमार और मंटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.