Aurangabad News: बाइक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: हसपुरा थाना क्षेत्र के बरेलीचक मोड़ स्थित बाइक दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दुकान के अंदर रखीं नई व पुरानी बाइक, स्कूटी और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार अमझर शरीफ निवासी ने बताया कि वे बीते शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात बगल के गैरेज संचालक मो. सद्दाम ने उन्हें फोन कर दुकान से धुंआ निकलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे आनन-फानन में दुकान पहुंचे और जब शटर खोला तो अंदर रखीं गाड़ियां और अन्य सामान धू-धू कर जल रहे थे। आगलगी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखी गाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.