औरंगाबाद, अगस्त 1 -- Aurangabad News: बेहतर इलाज के लिए रेफर मदनपुर, संवाद सूत्र। मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर बाजार स्थित दुर्गा चौक के पास बाइक की टक्कर से एक युवती घायल हो गई। घायल युवती की पहचान सलुपरा गांव निवासी 25 वर्षीय सोनम कुमारी के रूप में हुई है। सोनम कुमारी निजी काम से मदनपुर बाजार आई थीं। इसी दौरान दुर्गा चौक के पास बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें फिजिशियन के पास रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...