औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: दाउदनगर संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के मौलाबाग मुहल्ले में बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की जानकारी घायल की पहचान पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के खीरी मोड़ निवासी 70 वर्षीय राम नरेश शर्मा के रूप में हुई है। दुर्घटना के स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल बुजुर्ग को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि वे वर्तमान में दाउदनगर में किराए के मकान में रह रहे हैं।

घटनाक्रम बुधवार की सुबह वे घर से दूध लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान मौलाबाग के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर...