औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: 50 हजार रुपए छीनने का आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जांच औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रावल बिगहा में बकाया रुपए मांगने पहुंचे एक व्यक्ति और उसके साथ गए परिजनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान लोहे की रॉड से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। पीड़ित ने 50 हजार रुपए छीनने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के बारह पत्थर, बाबूगंज निवासी अहमद अली ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि वह शिवकुमार गुप्ता के साथ खाली टीन खरीदने और बेचने का कारोबार करते थे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: रुपयों का तकादा करने पर परिवार पर बोला हमला, पांच लोग घायल इस कारोबार में उनका करीब ढाई लाख रुपए बका...