औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: सदर, गोह और कुटुंबा प्रखंड में होगा सर्वे, 25 सितंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में प्री-ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सर्वे 25 सितंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में चल रही कवायद में यह सर्वे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके माध्यम से रक्त के नमूनों की जांच कर यह पता लगाया जाता है कि संबंधित क्षेत्र में फाइलेरिया संक्रमण का प्रसार किस स्तर तक कम हुआ है।

प्रमुख प्रखंडों में सर्वे तीन प्रखंडों में सदर, गोह और कुटुंबा प्रखंड शामिल हैं। इन तीनों प्रखंडों में एक-एक स्थल का चयन किया गया है। रक्त के नमूने लेने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चय...