औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: दाउदनगर थाना क्षेत्र में नासरीगंज पुल के समीप वसूली करने की शिकायत डीटीओ ने कार्रवाई के लिए किया निर्देशित औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रदूषण प्रमाण पत्र देने के नाम पर पांच सौ रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में अब जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना क्षेत्र में नासरीगंज पुल के आस-पास एक पिकअप गाड़ी को रोककर उससे पांच सौ रुपए की वसूली की गई। इसके बदले पिकअप चालक को एक प्रमाण पत्र भी दिया गया।

प्रमाण पत्र की प्रक्रिया भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के नाम पर यह प्रमाण पत्र सौंपा गया। पिकअप चालक को बताया गया कि प्रदूषण प्रमाण पत्र के लिए पांच सौ रुपए देने होंगे। चालक ने पांच सौ रुपए दे दि...