औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: एएसआई से एसआई बने 11 पुलिस पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी बधाई रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई से एसआई पद पर प्रोन्नति पाने वाले 11 पुलिस पदाधिकारियों को गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान सभी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मानित होने वालों में एसआई बबनजीत कुमार, राम अवधेश सिंह, बाल गोविंद मिश्रा, जयप्रकाश बाजपेयी, मृत्युंजय कुमार, राजीव कुमार, संजय पासवान, केशनाथ सिंह, राजेश रंजन, मैनेजर शाह और विशाल कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष शंभू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, बीपीआरओ अमर पासवान, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजू...