औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: एनआईओएस (नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) की मैट्रिक परीक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक शारीरिक शिक्षक सह परीक्षा कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने गुरुवार को डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में बारुण थाना क्षेत्र के केशव हाई स्कूल सोन नगर में छापेमारी करते हुए शारीरिक शिक्षक शशि भूषण लाल को रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम शिक्षक को अपने साथ लेकर पटना चली गई।

शिकायत और सत्यापन इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की डीएसपी ऋषिता स्नेह ने बताया कि जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव निवासी संतोष कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय, पटना में 6 अगस्त को एक शिकायत दर्ज करा...