औरंगाबाद, नवम्बर 28 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य महोत्सव संघ ने सांगठनिक विस्तार करते हुए पिपरा निवासी गौतम राज को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि संघ बिहार की धार्मिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम कर रहा है। इसी उद्देश्य से गौतम राज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा है कि वे अपनी गतिविधियों के माध्यम से राज्य के पर्यटन स्थलों को उजागर करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...