Aurangabad News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के सीआरसी उच्च विद्यालय, संसा में सोमवार को विद्यार्थियों के बीच भाषण एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री के कार्यों एवं विकसित भारत के संकल्प विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत की। भाषण प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय जमुआवां की छात्रा निरुपमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मध्य विद्यालय संसा की छात्रा समीना परवीन द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामविलास सिंह इंटर स्कूल संसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, शिक्षक सच्चिदानंद सिन्हा, श्रीकांत कुमार एवं वैशाली उत्तम शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक डॉ. मधेश्वर सिंह ने की। यह भी पढ़ें- Bhadoni ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.