Aurangabad News: प्रखंड परिसर से ट्रक की दो बैट्रियां चोरी, एक बरामद
औरंगाबाद, जुलाई 31 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा प्रखंड परिसर में खड़े एक ट्रक से चोरों ने दो बैट्रियां चोरी कर लीं। घटना थाना से सटे प्रखंड परिसर की बताई जा रही है। ट्रक मालिक तेलहारा निवासी मनोज कुमार वर्मा ने इस मामले में अंबा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका मकान अंबा के देव रोड में प्रखंड कार्यालय के सामने है। उनका ट्रक प्रखंड परिसर में खड़ा था। इसी दौरान किसी ने ट्रक में लगी दो बैट्रिया खोल लीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, चोरी गई दो बैट्रियों में से एक बैट्री बरामद कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: पेट्रोल पंप से चोरी बैट्री संग दो चोर धराए अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.