औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग की प्रगति, संचालित योजनाओं की समीक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा के लिए 15 जुलाई को प्रखंड कार्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक डीपीओ, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान, के आदेश के आलोक में आयोजित होगी। बैठक दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक डुमरा, डुमरी, संडा, परता, भरौंधा, वर्मा, कर्मा बसंतपुर, बैरांव, महाराजगंज और मटपा पंचायतों के विद्यालयों के प्रधान शिक्षक शामिल होंगे। दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक अंबा, कुटुंबा, दधपा, घेउरा, रिसियप, बलिया, तेलहारा...