Aurangabad News: पोषण रैली निकाल कर किया जागरूक
औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर पंचायत अंतर्गत जयंतीनगर गांव में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 99 पर गोद भराई दिवस मनाया गया। इस दौरान पोषण रैली निकालकर महिलाओं को स्वस्थ खान-पान एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। मुखिया अमृता देवी ने गर्भवती महिलाओं से प्रसव पूर्व नियमित जांच कराने की अपील की। उन्होंने आयरन, कैल्शियम एवं पौष्टिक आहार लेने के साथ हरी साग-सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी देते हुए गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने को कहा। मौके पर सीथ्री के प्रखंड समन्वयक ब्रज किशोर मंडल, वार्ड सदस्य किरण कुमारी, सेविका किशु देवी, सहायिका रीना देवी और आशा सचिता देवी के अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.