Aurangabad News: पूर्व सचिव के निधन पर शोकसभा
औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। पेंशनर समाज के गोह प्रखंड के पूर्व सचिव रामप्रवेश शर्मा के निधन पर मंगलवार को पेंशनरों ने शोक जताया। इस मौके पर पेंशनर भवन में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पेंशनरों ने कहा कि रामप्रवेश शर्मा संस्था के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उनके निधन से पेंशनर समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में देवदीप राम, श्यामनारायण राम, विंदेश्वर ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद और अशोक सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.